रितेश गुप्ता @थांदला भक्त श्री मलुकदासजी रामायण मंडल द्वारा श्रावणमास में घर-घर संगीतमय रामायण पाठ आयोजन का यह 58 वां वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर पूर्ण हुआ । जिसकी हवनात्मक पूर्णाहुति सोमवार को स्थानीय रामेश्वर महादेव पर सम्पन्न हुई । मुख्य यजमान राजुभाई धानक ने पंडित किशोर आचार्य के आचार्यत्व में यज्ञ विधि सम्पन्न की । सुंदरकांड की चौपाइयों द्वारा यज्ञ में आहुति दी गई । शाम को 5 बजे महाआरती के साथ यज्ञ सम्पन्न हुआ । जिसमें नगर के सभी समाज के भक्तजन, पत्रकार बंधु,वरिष्ठजन,जनप्रतिनिधि,युवा रामायण मंडल के सदस्यगण सम्मिलित हुए । ज्ञातव्य है कि इस वर्ष कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए शासन के नियमानुसार सीमित संख्या में यह आयोजन पूर्ण हुआ । शाम को भगवान श्री रामेश्वर महादेव की महाआरती सम्पन्न हुई। मंडल के वरिष्ठ किशोर आचार्य एवं अध्यक्ष कमलेश नागर ने इस सफल आयोजन के लिए नगर के समस्त भक्तजनों का आभार व्यक्त किया । Post navigation मंडी प्रशासन की सजगता से शिवानी इंटरप्राइजेस के प्रोप्राइटर के विरुद्ध एक माह बाद हुई एफआईआर, गिरफ्तारी को लेकर संशय बरकरार बस-ट्रक भिड़ंत में दर्जनों यात्री हुए घायल, दो की मौत, कलेक्टर मिश्रा ने सिविल अस्पताल पहुंचकर जाने मरीजों के हाल