नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ झाबुआ शहर में 2 घटनाओं ने दो परिवार की राखी की खुशियां मातम में बदल दी, जानकारी अनुसार मिण्डल निवासी हरीश गणावा उम्र 24 वर्ष में घर में जहरीला पदार्थ कर आत्महत्या कर ली एवं मोजीपाड़ा निवासी रवि वाखला उम्र 22 वर्ष में अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगा ली, दोनों ही युवकों को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.. मृतक हरीश गणावा के परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की एवं मेडिकल स्टाफ से झूमाझटकी भी की, पुलिस को सूचना देने पर परिजन फरार हो गए । पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना मैं लिया गया है । Post navigation कुश्ती मैदान बना जिला परिवहन कार्यालय; दो एजेंटो के बीच हुआ विवाद पहुंचा थाने .. इस वर्ष भी प्रवास पर नही आए अतिदुर्लभ पक्षी खरमौर; तरस गई वन विभाग आंखे .. …