नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक गायत्री मंदिर झाबुआ में संपन्न की गई। बैठक में उपस्थित पूज्य संत कमल जी महाराज के सानिध्य मे प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा,पूर्व विभाग संगठन मंत्री दीपक मकवाना,वर्तमान विभाग संगठन मंत्री वासुदेव पांड्या, विभाग मंत्री दीपक व्यास धर्म प्रसार प्रमुख राम बाबू शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आयोजन में जिला कार्यकारिणी के नवीन पदों की घोषणा विभाग मंत्री दीपक व्यास द्वारा की गई जिसमें जिला- प्रचार-प्रसार प्रमुख का दाईत्व पूर्व नगर अध्यक्ष हिमांशु त्रिवेदी को दिया गया,जिला सामाजिक समरसता प्रमुख गजेंद्र चौहान, जिला सह सयोजक प्रवीण मेडा ,जिला सहमंत्री जितेन्द्र भट्ट ,सहमंत्री अनिल चावड़ा, जिला सुरक्षा प्रमुख दिलीप भाबोर एवं जिला गोरक्षा प्रमुख के रूप में बाथू सिंह को पद भार सौंपे गए।
जिला मंत्री आशीष सोनी द्वारा नगर एवं प्रखंड के दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें झाबुआ के नवीन नगर अध्यक्ष के रूप में गजेन्द्र चौहान(बंटी) को प्रभार सौंपा गया।इसी प्रकार राणापुर प्रखंड मंत्री प्रकाश मेडा, सह मंत्री संजय गहलोत को दायित्व दिए गए।उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ॐ का उच्चारण कर अपने दोनों हाथ ऊपर कर सहर्ष अपने पदों को स्वीकार किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष अंतिम शर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णकांत शाह, जिला संयोजक राहुल डामोर, जिला सह संयोजक जितेन्द्र मुनिया, जिला विद्यार्थी प्रमुख दिव्यराज सिंह चौहान, पूर्णकालिक मोहन भाबोर समेत प्रखंड रायपुरिया, राणापुर रामा, झाबुआ, कल्याणपुरा, मेघनगर एवं थांदला प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *