रितेश गुप्ता, थांदला ग्राम पंचायत जुलवानिया बड़ा एवं रुंडीपाडा में कांग्रेस पार्टी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । बैठक के दौरान बीजेपी के 15 समर्थक बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि 15 साल से बीजेपी की सरकार होते हुए हमारे ग्राम पंचायत में कोई विकास नहीं हुआ है । क्षेत्रिय विधायक वीर सिंह भूरिया ने कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया एवं तत्काल एक हैंडपंप एवं एक पानी का टैंकर स्वीकृत किया गया। विधायक वीरसिंह भूरिया ने संबोधित किया एवं कहा कि देश और प्रदेश में आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार पूरी ताकत के साथ बनेगी । आप लोग देखते रहो शुरुआत है देखते जाओ बीजेपी के और हजारों कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे इस मीटिंग कार्यक्रम में उपस्थित जनपद एवं ब्लॉक अध्यक्ष गेंदाल डामोर आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष रुसमाल मेडा ,आईटी सेल जिला सचिव मसूल भुरिया, वरिष्ठ सरपंच रालू वसुनिया ,कलसिंह मकवाना, मुकेश भूरिया,जामसिंह खड़िया ,रुमाल खड़िया ,विनीत खड़िया, मोदेश डामोर, भला खड़िया, गेंदाल खड़िया ,वतन खड़िया, बलसिंह डामोर, कमलेश डामोर, मुकेश भूरिया ,एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे । Post navigation रातभर चोरों ने ग्राम में मचाया उत्पात, सेंधमारी कर ले गए हजारों का सामान, विधायक भूरिया ने पीडि़तों से मिलकर जाने हाल सदा शिव भक्त मंडल के तत्वाधान में प्रथम कावड़ यात्रा निकाली गयी