सांसद ने एक करोड़ से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
थांदला विधानसभा के पलवाड क्षेत्र में सांसद गुमान सिंह डामोर द्वारा 1 करोड़ 11 लाख 47 हजार अलग-अलग कार्यों का भूमि पूजन किया गया। अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए सांसद गुमान सिंह डामोर ने कहा किए थांदला व मेरे पूरे संसदीय क्षेत्र में कहीं भी विकास की कमी नहीं आएगी, बीते समय में कोरोना होने के बावजूद भी भाजपा सरकार ने विकास की गति को नहीं हमने दिया है। विगत दिनों में ही कई करोड रुपए के भूमि पूजन कर विकास कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। निस्तार तालाब गोमली साथ 49.38 लाख, तकरीबन 38 लाख रुपए के सुदूर रोड ए मदरानी रोड से बारिया बलिया तक 13 लाख रुपए के सीसी रोड, रपट निर्माण हेतु 6.98लाख रुपए. सार्वजनिक कुप हेतु 3.98लाख रुपए के कार्यों का भूमि पूजन किया गया। किए गए निर्माण कार्यों की भूमि पूजन हेतु क्षेत्र के भाजपा नेता व पूर्व मंडी अध्यक्ष मन्नू डामोर ने आभार व्यक्त किया। अवसर पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि दिलीप कटारा, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, जिला जनपद सदस्य राजेश वसूनिया, मंडल अध्यक्ष कमलेश डामोर, ओम शर्मा, अरविंद रुनवाल, महेश नागर, शांतिलाल सोलंकी, पंकज चौरडिया सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।