रितेश गुप्ता, थांदला अप्रैल-मई माह के 40 डिग्री के तापमान में मुस्लिम समाज रोजा रख खुदा की इबादत में मशगुल है। इस इबादत में बच्चे भी पीछे नहीं है। थांदला के 10 वर्षीय बालक अमन शेख पिता साजिद शेख ने पूरे 30 रोजे रख इबादत की।नन्हे बच्चे ने इतनी तेज गर्मी में भी अल्लाह को राजी करने के लिए पूरे रोजे रखे हमारे संवाददाता ने जब इस बच्चे से बात की तो उसने बताया कि मैं रोजे रखकर अल्लाह की इबादत की, एवं शहरी के वक्त एवं रोजे इफ्तार खोलने के वक्त दोनों टाइम अल्लाह से एक ही दुआ की कि अल्लाह ताला हमारे हिंदुस्तान में जो कोरोना वायरस को पूरी तरह से खत्म कर दें एवं सभी की हिफाजत फरमाएं। अमन की हिम्मत की दाद देना चाहिए उसके दादा शहजाद शेख से बात की तो उन्होंने बताया कि मेरा पोता अपनी मर्जी से अभी तक के 30 रोजे रख लिए हैं यह कारनामा हमारे शेख परिवार में एक मिसाल है। Post navigation कोरोना की रोकथाम के लिए वार्डवार सांसद प्रतिनिधि नियुक्त रोजे में जिस तरह बुराई, झूठ, गीबत, फितनों से आप दूर रहे उसी तरह से ही आप घरों में रहकर ईद-उल-फितर मनाए : मौलाना इस्माइल बरकाती