झाबुआ। शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों की कक्षा 9वी एवं 10वी में पढाने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण 17, 18 एवं 19 दिसम्बर को आयोजित किया जा रहा है। अंग्रेजी का 17 दिसम्बर को, गणित का 18 दिसम्बर को, एवं विज्ञान का 19 दिसम्बर को प्रशिक्षण होगा।समस्त विकासखण्ड के उक्त विषयों से संबंधित शिक्षकों का प्रशिक्षण झाबुआ स्थित अकादमिक प्रशिक्षण केन्द्र में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक शिक्षक अपनी कक्षा के प्रत्येक विद्यार्थी का 20 का प्रपत्र लेकर उपस्थित होगे, एम.टी के द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी। अक्टूबर के प्रशिक्षण में उपस्थित होने वाले शिक्षकों को संबंधित विषय के महत्वपूर्ण 100 प्रश्न उपलब्घ कराए गये है, प्रशिक्षण में इस पर चर्चा की जाएगी। प्रशिक्षण हेतु समस्त शिक्षक/अतिथि शिक्षक को कार्यमुक्त करने का दायित्व संबंधित प्राचार्य का होगा, प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षको को उस दिवस का अवैतनिक अवकाश स्वीकृत किया जाकर सेवा पुस्तिका में एन्ट्री की जावेगी। विशेष परिस्थिति में संकुल प्राचार्य की अनुशंसा पर सहायक आयुक्त अवकाश स्वीकृत कर सकेगे। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास/जिला शिक्षा अधिकारी एडीपीसी के द्वारा प्रत्येक प्रशिक्षण दिवस का सतत पर्यवेक्षण किया जाएगा।
Trending
- पेटलावद में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती
- मां नागणेचा कल्ला जी धाम पाटोत्सव: कांच के गिलासों और सात मटकियों पर नृत्य देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
- एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना
- तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार
- उदयगढ़ में वित्तीय साक्षरता शिविर का सफल आयोजन
- बखतगढ़ में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं तिलहन मिशन के तहत बीज वितरण, जनप्रतिनिधि और प्रगतिशील किसान रहे मौजूद
- खाद की किल्लत और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के खिलाफ आदिवासी किसानों का गुस्सा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन
- कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करवड़ का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- NEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को
- झाबुआ को मिले नए सीएमएचओ: डॉ. एम.एल. चोपड़ा ने संभाला पदभार, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई गति