लवेश @ रायपुरिया 1 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम टिका लगवा कर देश की जनता को टिका लगवाने का सन्देश दिया था। आज रायपुरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों को पहली प्राथमिकता से टिके लगाए जा रहे हैं। वही 45 से 60 की उम्र के गंभीर बीमारी वाले को भी यह टिका लगाने की प्राथमिकता है यहां टिका लगवाने के लिए आधार कार्ड, परिचय पत्र लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचना होगा । कोराना वैक्सिन रायपुरिया में टीके लगाने के लिए ग्रामीण जनों में उत्साह देखा जा रहा है ग्रामीण जन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच रहे हैं लेकिन यह याद रहे कि सप्ताह में यहां 5 दिन ही टिके लगेंगे स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य केंद्र पर आज प्रथम टीका सुमन बाई पुरोहित दूसरा टीका पूर्व सरपंच लाल सिंह चौधरी व्यपारी संघ के उपाध्यक्ष रमेश भटेवरा को लगा। स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ महिला चिकित्सक सीता काग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वो बैहिचक होकर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और टीका लगवाए उन्होंने बताया साथ में सावधानी भी बरतना बहुत जरूरी है जैसे कि मुंह पर मास्क लगाना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भीड़भाड़ वाले इलाके से बचना हाथों को साबुन से बार-बार धोना ऐसा करने से इस बीमारी से काबु पाया सकता हैं । इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सुपरवाइजर अमृतलाल राठौड, सिस्टर गंगा चारेल, संगीता भूरिया, निर्मला सिसोदिया मौजूद थे। Post navigation आगामी त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित चौराहे की यातायात व्यवस्था सुधारने टी आई ने संभाली कमान जामली रोड पर व्यवस्था सुधारने की है दरकार