विजय मालवी @बड़ी खट्टाली भारतीय जनता पार्टी बड़ी खट्टाली मंडल का द्वितीय दिवस का प्रथम सत्र खट्टाली में संपन्न हुआ प्रथम सत्र में अशोक जैन धार प्रवक्ता ने भाजपा के इतिहास और विकास पर चर्चा की, आपने ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में आया बदलाव एवं हमारा दायित्व विषय पर अपना उद्बोधन दिया, तृतीय सत्र में वरिष्ठ नेता प्रहलाद लढ्ढा ने व्यक्तित्व विकास पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की, पूर्व नगरपालिका अलीराजपुर उपाध्यक्ष मकु परवाल ने हमारा विचार परिवार पर उद्बोधन दिया, आखरी और पांचवें सत्र में संगीता सोनी थांदला ने आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा पर प्रकाश डाला। संगीता सोनी ने ग्राम में भी भृमण कर डोर टू डोर कार्यकर्ताओ से भेंटकर चर्चा की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौड़ ने, जिला प्रशिक्षण प्रमुख संतोष परवाल (मकुसेठ) मंडल महामंत्री ललित राठौड़, भारत सिंह डुडवे सरपंच बड़ी खट्टाली, भैरू सिंह कनेश सरपंच मसनी, गणपत राठौड़, भावसिंह डोडवे, मुलेश बघेल ,सुरज सरपंच खंडाला, राम सिंह पटेल बड़ी खट्टाली, इकबाल खत्री सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मदन लड्डा द्वारा किया गया। Post navigation दो बाइक की आपस में हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत, 3 गम्भीर घायल COVID-19 के चलते माँ भद्रकाली मेला निरस्त,लेकिन परम्परा के निर्वाहन के लिए पोशाक तथा पूजन का आयोजन करेगी पंचायत,आयोजन को सफल बनाने ग्राम पंचायत ने की अपील