अर्पित चोपड़ा, खवासा क्षेत्र में दिल्ली मुम्बई 8 लेन एक्सप्रेस वे का निर्माणकार्य कर रही जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के पानी टैंकर से टकराकर एक महिला की मृत्यु हो गई। मृतका के परिजन ने बताया कि लूणिया गरवाल अपनी पत्नी मुन्नी को लेकर बाइक से जा रहे थे तभी जी आर इंफ्रास्ट्रक्चर के टैंकर से भिड़ंत होने पर बाइक पर बैठी मुन्नी पति लूणिया गरवाल उम्र 25 की मौके पर मौत हो गई। जबकि लूणिया घायल हो गया जो पेटलावद में उपचाररत है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। एसडीओपी मनोहरसिंह गवली, थांदला थाना प्रभारी नरेश ननामा दलबल के साथ खवासा चौकी पर मौजूद है। पुलिस चौकी प्रभारी सुशील चंद्र पाठक ने बताया कि अभी मर्ग कायम नहीं हुआ है। रिपोर्ट मिलते ही प्रकरण दर्ज किया जाएगा।। Post navigation जिलाध्यक्ष ने किया दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ संगठन को सक्रिय और मजबुत बनाने की दिशा मे कार्य करे नेता और कार्यकर्ता-कांग्रेस सचिव इंडोरा