विपुल पंचाल@झाबुआ स्थानीय वनवासी आश्रम पर जनजाति विकास मंच की खंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई जिसमें खंड के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से जनजाति समाज की अस्मिता,अस्तित्व, परंपरा, रीति-रिवाज , संस्कृति के संरक्षण पर बात हुई।जनजाति विकास मंच ने सभी से यही अपेक्षा की है कि हम हमारे महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को जाने और उनके बताए रास्ते पर चलने की कोशिश करें साथ ही जनजाति गौरव दिवस 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाना है यह विशेष रखा बैठक में जनजाति विकास मंच के रतन सिंह डावर, संजय भाबर, गौरसिंह कटारा शर्मा भुरिया अल्केश मेडा ,सुरभान गुंडिया व अन्य कर्मचारी गण ,युवा, वरिष्ठ उपस्थित थे। Post navigation राष्ट्रीय हिंदू सेना के युवाओं ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन; यह रखी प्रमुख मांगे … हिंदू ही आदिवासी है,संविधान उठाकर देख लो : रतनसिंह डावर