रायपुरिया@ लवेश स्वर्णकार रविवार को रायपुरिया में स्वेच्छीक बंद के दौरान अधिकांश दुकाने खुली रही फल,सब्जी के साथ हाट बाजार मैदान में भी कई अस्थाई दुकाने खुली वहां स्थित गुमटियां भी खुली रही मुख्य मार्ग की भी अधिकांश दुकाने पूरी तरह से खुली तो कुछ दुकाने एक शटर में भी चालू रही । बड़े बड़े थोक व्यापारियों की दुकाने भी एक शटर से चालू रही आवश्यक सभी समान ग्राहकों को मिला । दरअसल रविवार को व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बन्द करने को लेकर व्यापारी संघ की स्वेच्छीक सहमति थी ऐसे में रविवार को कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोली ग्रामीण इलाकों से आए ग्रामीणों को भी आवश्यक सभी सामान उपलब्ध हुवा कोई भी खाली हाथ नही लौटा ग्राहकी भी अच्छी होने से जिन जिन व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकाने बंद की उनमें से अधिकांश व्यापारियों ने अब अगले रविवार से अपनी दुकानें खोलने का मन बना लिया है दरअसल वर्षों से रविवार हाट बाजार वाला दिन रहता आ रहा है और कई छोटे व्यापारी इस दिन दुकाने बन्द नही करने के पक्ष में है उनका कहना है अगर सबकी सहमति से सप्ताह में एक दिन बंद करना है तो कोई दूसरा दिन तय करना होगा वो रविवार के बंद के पक्ष में कभी भी नही रहेंगे। वैसे भी एक लंबे लॉक डाउन के बाद छोटे व्यापारी आर्थीक संकट से जूझ रहे है अब छोटे व्यापारी भी बंद के पक्ष में नही है ऐसे में स्वेच्छीक बंद को पूरा समर्थन मिलना फ़िलहाल सम्भव लगता नही दिख रहा है। Post navigation कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ग्राम पंचायत ने छावनी बाजार में किया सेनेटाइजर का छिड़काव जिले में 21 कोरोना के मरीज मिले, इन शहरों के लोग आए चपेट में