झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
रोटरी क्लब भोपाल स्मार्ट सिटी द्वारा प्रादेशिक स्तर की गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पेटलावद रोटरी क्लब न्यू के अध्यक्ष राहुल मूथा व प्रतियोगिता प्रभारी रविराज पुरोहित, सुरेश प्रजापति, राजेेश यादव, पवन गुुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र छात्राएं भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का पेटलावद में ऑडिशन 24 सितंबर को रविवार को प्रात: 10 से 4 बजे तक प्रेम सागर गार्डन थांदला रोड पर किया जा रहा है। इसके पश्चात क्वार्टर फाइनल 1 अक्टूबर को रोटरी हॉल रतलाम में तथा सेमीफाइनल 15 अक्टूबर को एनआईटीटीटीआर सभागार हिन्दी भवन के पास श्यामला हिल्स भोपाल में तथा ग्रांड फिनाले 28 अक्टूबर को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागार इंदौर में होगा। राहुल मूथा ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल के निर्णायक हिन्दी फिल्म जगत के विख्यात पाश्र्व गायक व संगीत निर्देशक होंगे। रोटरी क्लब एवं पेटलावद समस्त पदाधिकारियों व सदस्यो ने क्षेत्र के युवा वर्ग से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *