झाबुआ लाइव के लिए सारंगी से जीवनलाल राठौड़ की रिपोर्ट- सार्वजानिक नवदुर्गा उत्सव समिति व गणेश उत्सव समिति के तत्वाधान में सारंगी बस स्टैंड पर माताजी मंदिर पर रंगारंग गरबों की धूम मची है। इस दौरान आर्केस्ट्रा पार्टी में राजस्थान मालोतरा से आई गायिका माधुरी वैष्णव की सुरीली आवाज में शानदार मां की भक्ति से ओतप्रोत गायन किया जा रहा है। गायिका वैष्णव की सुरीली मदमस्त आवाज के चलते हर भक्त गरबा पंडालों की ओर खींचा चला आ रहा है और गरबों में मां की आराधना देर रात तक कर रहा है। वहीं गरबा खेलने वालों से लेकर गरबा पंडाल भी दर्शकों से खचाखच भर जाता है। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा फलहारी खिचड़ी का वितरण दर्शकों के साथ गरबा रमने वालों के लिए भी किया गया। क्षेत्र में वृहद स्तर पर किए जा रहे इस आयोजन को लेकर सार्वजनिक नवदुर्गा समिति व गणेश उत्सव समिति को क्षेत्रवासियों से काफी सराहना मिल रही है। इस तरह के अनूठे आयोजन से समिति के पदाधिकारी भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। Post navigation 9वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं के प्रादेशिक स्तर के गायन ऑडिशन शुरू गोपाल कुंवर के निधन से शोक