लवेश स्वर्णकार@रायपुरिया 13 से 17 मई तक जिले में सम्पूर्ण लॉकडॉउन के आदेश कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने जारी किए है जिसके परिपालन में रायपुरिया पुलिस सक्रिय हो गई है स्वयं रायपुरिया थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने सख्ती दिखाई रायपुरिया पुलिस की पूरी टीम सक्रिय हो गई है। रायपुरिया के सभी प्रमुख मार्ग को बेरिकेट्स लगाकर सील कर दिया गया है बाहर से आने जाने वालों का ग्राम में आना सख्त मना है। थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने अपील की है कि प्रशासन के आदेशों का पालन करवाने में पुलिस का सहयोग करे किसी भी वाहन के पकड़े जाने पर कार्रवाही होगी कोई भी इन वाहनों को छोड़ने के लिए पुलिस को फोन नही करे । इधर मुख्य मार्ग सील लेकिन आंतरिक मार्ग से आवागमन चालू रायपुरिया पुलिस ने मुख्य मार्गो को सील किया है लेकिन आंतरिक मार्ग खेल मैदान से छावनी बाजार होकर हनुमान मंदिर से पंचायत भवन के पीछे से होकर तथा सिर्वी मोहल्ले में जामली मार्ग से होकर लोग गुजर रहे है जहां भी सख्ती की करने की जरूरत है Post navigation बबलू कुशवाह ग्रामीणों को कर रहे जागरुक ग्राम में अब कहीं भी थूका तो होगा 1000/-रुपए का जुर्माना कोरोना योद्धाओं का पत्रकारो ने किया स्वागत; एसडीओपी बामनिया बोली -चौथे स्तंभ का भी योगदान इसलिए आपका भी स्वागत