आलीराजपुर। जनजाति कार्य विभाग ने शिक्षक विहीन शालाओं में युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षकों की व्यवस्था की है। यह सब कवायद आकांक्षी योजना के तहत की गई है। इसके तहत आलीराजपुर विकासखंड की ऐसी शालाएं जहां शिक्षकों की संख्या शून्य है वहां युक्तियुक्तकरण के माध्यम से प्राथमिक शिक्षकों को भेजा गया है। जनजाति कार्य विभाग ने विकासखंड के 77 प्राथमिक शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण अन्य शाला में भेजा है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सूची में देखिए किस प्राथमिक शिक्षक का किस शाला में संलग्नीकरण किया गया है। Post navigation शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा खंडित करने वालो को दो दिन में गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन करेगी आम आदमी पार्टी पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध समीक्षा मीटिंग