आलीराजपुर। झाबुआ जिले के थांदला तहसील में स्थापित देश के महान क्रांतिकार वीर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को रात्रि में किसी आसामाजिक अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो ने क्षति पहुंचाई। जिससे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के गृह जिले आलीराजपुर के निवासियों में आक्रोश है। गुरुवार को जिले में अपनी जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन देकर जिला पुलिस पुलिस प्रशासन झाबुआ से मांग रखी कि पुलिस दो दिनों में अपराधियो को नहीं गिरफ्तार करती है तो आम आदमी पार्टी जिला आलीराजपुर अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की जन्मभूमि भाभरा से एक बड़ा आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने में दिलीपसिंह भूरिया जिला अध्यक्ष अलीराजपुर , सुमसिंह रावत जिला यूथ विंग अध्यक्ष, इदरीश वारसी वरिष्ठ नेता हिरला चौहान, हीरालाल चौहान, प्रकाश चौहान, महेश चौहान, रमेश चौहान, रमेश चौहान, मंगेश पटेल, रामफल चौहान, आजम चौहान, सुरेश कनेश, वालसिंह भिंडे, शिवराज कनेश आदि कार्यक्रता उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन राडिया पड़ियार ने किया। Post navigation बढती मंहगाई, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दो को लेकर कांग्रेस का विशाल धरना-प्रदर्शन 5 अगस्त को 77 शिक्षकों को युक्तियुक्तकरण कर शिक्षक विहीन शालाओं में पदस्थ किया