लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया

77 वा गणतंत्र ग्राम रायपुरिया में धूमधाम से मनाया गया ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच होमी नंदू निनामा ने झंडावंदन किया,स्कूल के बच्चों की प्रभात फेरी उत्साह के साथ ग्राम में गुजरी जिससे माहौल देश भक्ति से भर गया प्रभात फेरी बालक प्राथमिक स्कूल पहुंची जहां प्रतिवर्ष अनुसार ग्राम पंचायत द्वारा आयोजन किया गया । प्रथा अनुसार अतिथियों का स्वागत किया गया । स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी अंत में ग्राम पंचायत ने सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले बालक बालिकाओं को पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान इस साल अपनी शिक्षा सेवा कार्यकाल पूर्ण करने वाले प्रधानाध्यापक खुशाल सिंह चौहान तथा औंकारसिंह मेडा को मंच पर स्थान देकर उनका साल श्रीफल भेंट कर ग्राम पंचायत ने सम्मान किया ग्राम पंचायत ने अतिथियों के मार्गदर्शन पर निर्णय लिया कि अब तक जितने भी युवा प्रारंभिक शिक्षा रायपुरिया से प्राप्त कर बड़े बड़े महानगर में डाक्टर इंजीनियर पुलिस या अन्य पदों पर शासकीय या निजी सेवाएं प्रदान कर रायपुरिया नगर का नाम रोशन कर रहे हे ऐसे होनहार युवाओं को ग्राम पंचायत ने 15 अगस्त 2026 के कार्यक्रम में उन्हें यहां बुलाकर सम्मान किया जाएगा तथा उनकी उपलब्धियों को बताया जाएगा जिससे पढ़ने वाले बालक बालिकाओं को उनके द्वारा ही संबोधित करवाकर यह बताया जाएगा किस तरह पढ़ाई की जाती हे किस तरह पढ़ना हे ओर ग्राम का नाम रोशन करना हे ग्राम पंचायत ने अतिथियों के द्वारा निर्णय लिए जाने की ग्राम में सराहना हो रही अगर यह पल ओर पहल सार्थक रही तो 15 अगस्त का वह कार्यक्रम पढ़ने वाले बच्चों के लिए यादगार रहेगा निश्चित ही रायपुरिया में अध्ययन करके रायपुरिया के कई युवा इंदौर अहमदाबाद बड़वानी धार तथा देश प्रदेश में अपना नाम रोशन कर रहे है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष रूप में राजेश पाटीदार मुख्य अतिथि ओंकार सिंह मेधा विशेष अतिथि सुनील भंडारी मोहनलाल पाटीदार शिक्षक खुशाल सिंह चौहान कल्पना वर्मा सरपंच होमी नंदू निनामा उप सरपंच दीपिका पवन सोलंकी सचिव तोलसिंह निनामा,रोजगार सहायक राजेंद्र सालवी मंच पर थे। ग्राम पंचायत के इस सफल कार्यक्रम का सफल संचालन रजनीकांत शुक्ला द्वारा किया गया ग्राम को स्वच्छ सुंदर तथा पंचायत की व्यवस्था को सुचारू बनाने वाले पंचायत कर्मचारियों को ग्राम पंचायत ने कपड़े भेंट कर उनका भी सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *