बड़ी खट्टाली ग्राम बड़ी खट्टाली में 72 वा गणतंत्र दिवस काफी उत्साह पूर्वक मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुए। ग्राम पंचायत प्रांगण में एक समारोह में सरपंच श्रीमती समाबाई भारत सिंह डुडवे ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उपसरपंच मदन लड्ढा, रमेश मेहता,पूर्व सरपंच भावसिंह भाई, व गणपत राठौड़, दिलीप परवाल, जयस मालानी, गोपाल परवाल, सहित विभिन्न ग्रामीण वह पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे पुलिस चौकी प्रांगण में चौकी प्रभारी गोविंद सिंह मारू ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उप निरीक्षक सोबरन सिंह पाल , रमेश मेहता ,मदन लड्ढा भारत सिंह डुडवे ,विजय मालवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। हाई सेकेंडरी प्रांगण में प्राचार्य प्रवीण प्रजापत ने ध्वजारोहण किया आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पर संस्था के प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया। कन्या हाई स्कूल मैं प्राचार्य दिलीप कनेश ने ध्वजारोहण किया। कन्या माध्यमिक शाला में प्रभारी प्राचार्य सुमन मौर्य ने ध्वजारोहण किया। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर कन्हैयालाल गहलोत ने ध्वजारोहण किया। साथ ही ग्राम पंचायत पालसदा में सरपंच मुलेश बघेल ने ध्वजारोहण किया जबकि ग्राम पंचायत मसनी में भैरू सिंह कनेश व ग्राम चमार बेगड़ में राधु सिंह एवं छोटे खट्टाली में मगन सिंह ने ध्वजारोहण किया। Post navigation कोविड-19 में उत्कृष्ट कार्य करने पर जनशिक्षक डावर व राकेश चंगोड़ को कलेक्टरने किया पुरस्कृत 26 जनवरी को विधायक कलावती भुरीया के निवास पर 72 वा गणतंत्र दिवस मनाया