फिरोज खान, अलीराजपुर 26 जनवरी 2021 गणतंत्र दिवस की 72 वी वर्षगाठ के उपलक्ष में अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर ब्लाक की ओर से जनपद शिक्षा केन्द्र(शिक्षा विभाग) के कर्मचारियों को विभाग द्वारा समय समय पर दिए जाने वाले कार्यो को समय पर पूर्ण कर वरिष्ठ कार्यालय में प्रेषित करने व kovid 19 जैसी महामारी में R. R. T. टीम में सक्रिय भूमिका में अग्रणी रहकर उत्कृष्ट कार्य करने पर घनश्याम बैरागी(जनशिक्षक) अभिषेक डावर(बीएसी) व राकेश चंगोड़ (बीएसी) को कलेक्टर सुरभि गुप्ता एवं जिला पंचायत सी ई ओ में संस्कृति जैन तथा जिला पंचायत अध्यक्षा अनिता चौहान नागर सिंह चौहान (पूर्व विधायक) मुकेश पटेल(विधायक) के सानिध्य में पुरुस्कृत किया किया। जिससे जनपद शिक्षा केन्द्र चंद्रशेखर आजाद नगर के लिए हर्ष का विषय रहा। साथ ही खंडशिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी व बी आर सी राजेन्द्र बैरागी ने शुभकामनाये दी। Post navigation विशाल धरवाल को एसपी-कलेक्टर ने किया सम्मानित 72 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया