झाबुआ, हमारे प्रतिनिधि। झाबुआ जिले में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ 65 साल के एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी पर एक नाबालिग से रेप का आरोप लगा है। पेटलावद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेप का यह मामला 4 महीने पुराना है। पीड़िता नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने पर घटना का खुलासा हुआ। आरोप है की रिटायर्ड कर्मचारी राधेश्याम ने बहला फुसलाकर रेप किया। उस वक्त घटना को दबा दिया गया लेकिन अब इस किशोरी के गर्भवती होने पर उसके साथ रेप होने का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है की ये किशोरी आरोपी के यहाँ बामनिया में काम करती थी। उसी दौरान इस हैवानियत को अंजाम दिया गया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जबकि वह फरार बताया जा रहा है। Post navigation बड़ी ख़बर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा व वालसिंह मेड़ा को जारी किया नोटिस चूड़ी की तरह बिखर गई जिंदगी, खुशियां लाने वाला मौत की आगोश में समा गया