जितेंद्र (राज) वाणी नानपुर
देश की सीमा पर वीर सैनिकों की शहादत को सलाम करने के उद्देश्य से साईधाम परिसर में आज एक शाम शहीदों के नाम से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जनपद पंचायत अलीराजपुर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व प्रमोद ठाकुर की छठवी पुण्यतिथि पर मित्र मंडल व साई सेवा समिति के सहयोग से उनके परिवार द्वारा उक्त आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आमंत्रित कलाकारों द्वारा गीत-संगीत के साथ नाट्य मंचन व रचनापाठ भी होगा। मंच पर ही क्षेत्र के सेवानिवृत्त सैनिको का मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया जाएगा। साथ ही समाज व संस्थाओं के वरिष्ठजनों का भी सम्मान होगा। कार्यक्रम में अलीराजपुर, आजाद नगर, जोबट, कुक्षी के कलाकार के साथ स्थानीय श्रीराम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा राष्ट्रभक्ति पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के दौरान सभा मे वीर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। रात्रि 8 बजे से आरम्भ होने वाले आयोजन की सभी तैयारी की गई है। साई सेवा समिति व ठाकुर परिवार ने आयोजन में सहभागिता की अपील की है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *