जितेंद्र राठौड़, झकनावदा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुंचे यही हमारा लक्ष्य प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिससे आम आदमी और जरूरतमंद व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे।यही हमारा लक्ष्य है संबोधन सांसद प्रतिनिधि प्रदीपसिह तारखेडी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झकनावदा में साईकल वितरण कार्यकम को संबोधित करते कही ।तारखेडी ने कहां प्रदेश के मुखिया लगातार प्रदेश हित मे बडी योजना चला रहे हैऔर वरिष्ठ नेता क्रांगैस नेता अजय व्हौरा ने संबोधित करते हुए कहां साईकल बालक बालिकाऔ को मिलेगी जिससे विघालय आवागमन मे सुविधा होगी।कार्यकम को युवा नेता जितेन्द्र राठौड, विकास जोशी, वरिष्ठ नेता समाजसेवी मोहनसिह राव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य आरसी चौरासिया, हरिश राठौड, एफसी माली राजैन्द्र मिस्त्री, प्रवीण वैरागी, एनडी वैरागी, हेमेन्द्र कुमार जोशी, श्री मति रेखा राव शैलेन्द्र सोलकी एलएस कनेश, प्रदीप मेडा, कैलाश कटारा, सुरेश राठौड, प्रथ्वीराज राव,पुनमचन्द्र राठौड, खीमाजी सोहन सहित बडी संख्या मे गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि सहित विघालय के सदस्य उपस्थित थे,। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार मघ ने किया आभार पीएल चौहान ने माना। Post navigation राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ग्रामीण अंचल में बना संजीवनी,कोकलियर इंप्लांट्स की सर्जरी से बालक संजय अब बोलने-सुनने लगेगा शासन की जनकल्याणकारी योजना जरूतमद तक पहुंचे : प्रदीप सिंह तारखेडी