बृजेश खंडेलवाल, आंबुआ
ग्राम पंचायत आम्बुआ के अधिनस्थ चौघडिय़ा फलिया निवासी पूर्व एसआई रामसिंह डावर के बड़े पुत्र रोहित डावर का मध्यप्रदेश सेवा आयोग इंदौर द्वारा डीएसपी पद पर चयन हुआ। रोहित की बहन निलेश्वरी डावर भी खंडवा में डीएसपी पद पर कार्य कार्यरत है एवं एक बहन दीपिका डावर भी सूबेदार के पद पर कार्यरत है। सुशिक्षित परिवार के रोहित डावर के डीएसपी पद पर चयनित होने पर चौगडिय़ा फलिया सहित आंबुआ क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है एवं रोहित के चयन होने पर काका किशन डावर, पूर्व सरपंच जुवान सिंह रावत, अभिकर्ता महेश खंडेलवाल, भीकनसिह मंडलोई, डीएस सोमालिया, बृजेश खण्डेलवाल आदि ने रोहित को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *