बृजेश खंडेलवाल, आंबुआ आम्बुआ थानांतर्गत ग्राम हरदासपुरा मार्ग पर बनी मंडी के आगे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं उक्त लावारिस पड़ी लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया। मर्ग कायम कर अज्ञात लाश को पीएम के लिए अलीराजपुर सिविल हॉस्पिटल भेजा । प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त अज्ञात लाश को 2 दिन सिविल हॉस्पिटल में ही रखा जाएगा ताकि उसकी शिनाख्त हो सके। शिनाख्त नही होने की स्थिति में उक्त लाश को पीएम कर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। Post navigation शॉर्ट सर्किट से लगी आग से धू-धू कर जल उठा मकान रोहित डावर का चयन डीएसपी पद पर, ग्रामीणों में खुशी की लहर