रंगोली बना कर ग्रामीण मतदाताओं को किया जाग्रत सिराज बंगडवाला खरडूबड़ी खरडूबडी में हाईस्कूल परिसर में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा पेटलावद 195 के अंतर्गत स्कूल के छात्रों ने मतदाता जागरूकता हेतु खरडूबडी मतदान केंद्र 252/254 बूथ केन्द्र पर रंगोली बनाकर दीप प्रज्जवलित कर मतदाताओं को वोट डालने हेतु जागरूक किया गया, जिसमें छात्रा अमिता महत, संतोष डामोर, मोटा डामोर, सोनु मेडा, दुर्गा डामोर, अनिता वसुनिया और साधना भूरिया ने रंगोली बनाया गया जिसमें रंगोली में लिखकर सारे काम छोडक़र पहले वोट डाले। इस तरह छात्रों ने जागरूक कियाजिसमें स्कूल के प्रभारी प्राचार्य जगदीश सोलंकी, सीएससी शंकर सिंह राठौड़, बीएलओ कैलाश पाटीदार, दरियालसिंह राठौर, आंगनवाड़ी कायकर्ता कलावती पंचाल उपस्थित रहे। Post navigation गाय गोहरी पर्व पर जुटे हजारों ग्रामीण, मन्नतधारियों ने गायों के समक्ष लेटकर उतारी मन्नते APL – 5 में अजय रहते हुए “आशापुरी टाइगर्स” ने किया खिताब पर कब्जा