जितेंद्र राठौड़, झकनावदा अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में तैयारी प्रांरभ हो चुकी है। इसी के मद्देनजर युवक कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया ने सांसद कांतिलाल भूरिया की सहमति, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, प्रदेश सचिव युवक कांग्रेस मनीष बघेल, युवा नेता आशीष भूरिया, सांसद प्रतिनिधि प्रदीपसिंह तारखेड़ी की अनुशंसा पर डॉ.विक्रांत भूरिया ने युवा नेता विकास जोशी को ब्लॉक युवक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। विकास जोशी की नियुक्ति पर समस्त युवा नेताओं ने डॉ.भूरिया का आभार माना है और उक्त नियुक्ति पर विकास जोशी को बधाई दी। Post navigation अगले बरस तू जल्दी आ गणपति बप्पा मोरिया, की जय घोष के साथ गजानन को किया विदा डायल-100 की सजगता से रंगे हाथों पकड़े गए दो चोर