जुल्फिकार अली बोहरा, चांदपुर चांदपुर में बीती रात एक मकान की पतरे वाली छत की चद्दर खोलकर चोरी का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को डायल 100 एवं पुलिस गश्ती दल ने धरदबोचा। गौरतलब है कि बारिश के मौसम में चोरी की वारदाते बढऩे पर चांदपुर पुलिस सजगता से गश्त कर रही थी । इसी दौरान कस्बे के भीतर व्यापारी हुसैन अली सैफुद्दीन अली की दुकान पर हलचल होने पर डायल 100 व पुलिस गश्ती दल ने घेराबंदी की और देखा कि दुकान के भीतर घुसे दो बदमाश चोरी कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात में क्या-क्या नुकसान हुआ है इसकी जानकारी आज सुबह फरियादी चांदपुर पुलिस को बताई। दरअसल, व्यापारी का पूरा परिवार धार्मिक यात्रा पर बाहर गया हुआ था और इसी का फायदा उठाकर चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए घुसे थे, लेकिन अपने इरादे में कामयाब होने के पहले डायल हंड्रेड के हत्थे चढ़ गए। Post navigation विकास जोशी युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत “अगले बरस तु जल्दी आ ” के साथ हुआ भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन