अब्दुल वली पठान, झाबुआ आगामी 27 अगस्त को अलीराजपुर एवं झाबुआ जिले में जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आ रहे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के यात्रा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पूर्व में घोषित यात्रा कार्यक्रम यथावत रहेगा लेकिन अब वे रात्रि विश्राम झाबुआ में नहीं करेंगे। नए कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अलीराजपुर से अपनी यात्रा शुरू करने के बाद जोबट विधानसभा, झाबुआ विधानसभा के बाद थांदला विधानसभा पहुंचेंगे जहां वे अपनी जनसभा करने के बाद 27 अगस्त की जन आशीर्वाद यात्रा का समापन करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 7 बजे थांदला पहुंचेंगे, करीब एक घंटे थांदला में मंच सभा एवं स्थानीय संवाद के बाद रात 8 बजे थांदला से सीधे इंदौर के लिए सडक़ मार्ग द्वारा रवाना होंगे जहां से वे 10.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए उड़ान भरेंगे। झाबुआ एसपी महेशचंद जैन ने इस आंशिक संशोधन की पुष्टि की है। Post navigation लापता वृद्ध का शव नदी में तैरते मिला, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया जांच में जैन सोशल ग्रुप मैत्री नेे मासखमण तपस्वी अनिता मोदीव करुणा पारस मोदी का किया बहुमान