राज सरतलिया, पारा
पारा की पृथ्वीराज नदी में कल शाम से घर से लापता बताए जा रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग अनसिंग पिता धारजी डामोर निवासी लखपुरा का शव नदी में तैरता मिला। घटना पारा के समीप ग्राम लखपुरा की है, जहां सुबह कुछ लोगों को नदी में तैरती लाश दिखी लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी पर दी। बुजुर्ग के शव को नदी से निकाल पहचान कर पारिवाररजन को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जवानों के साथ मौके पर पहुंच मर्ग कायम कर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मृत बुजुर्ग बिना बताए घर से निकल जाया करता था और घूम फिर के एक दिन या दो दिन में वापस आ जाता था, जब मृतक अनसिंग कल रात घर नहीं लौटा तो घर वाले यही सोचते रहे की कही गए होंगे आ जाएंगे, लेकिन उन्हें क्या पता था की इस बार वह घर नहीं लौटेंगे। पूरा घटनाक्रम महज एक हादसा बताया जा रहा है कि मृतक नदी पार कर घर लौट रहा होगा और पैर फिसलने या किसी कारण से नदी में गिरा और बह गया नदी में झाडिय़ानुमा जंजाल होने से मृतक का शव वहां अटक गया हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *