हरीश राठौड़, पेटलावद
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर मंडल पेटलावद द्वारा शुक्रवार शाम 6 बजे स्थानीय जैन पंचायती नोहरे में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों, पत्रकार और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट,मंडल अध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह मोटापाला, नगर परिषद अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, पूर्व अध्यक्ष विनोद भंडारी, जितेंद्र मेहता, पारस गादिया, आजाद गुगलिया, प्रबोध मोदी, शंकर राठौड़, चंदन एस.भंडारी, संजय भंडारी, संजय मालवी, सोनू विश्वकर्मा, गजेंद्र नागर,मुकेश परमार, वेकंट त्रिवेदी,लोकेश पटेल, ओम सोनी, विजय पाठक,प्रकाश राठौड़, शालिनी यादव आदि उपस्थित थे। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने शब्दों के माध्यम से भी अटल जी को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही पुराना बस स्टैंड पर उत्तम ग्रुप के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं श्रद्धांजलि चौक पर भी सभा का आयोजन कर अटल जी के चित्र पर पुष्पहार चढ़ाए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *