हरीश राठौड़, पेटलावद
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद आज शाम 6 बजे स्थानीय जैन पंचायती नोहरे पर नगर मंडल पेटलावद द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा जिसमें नगर के कार्यकर्ताओं सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अटल जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शब्दों से भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर पत्रकारगण भी उपस्थित थे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही स्थानीय बस स्टैंड पर उत्तम ग्रुप द्वारा भी अटलजी का चित्र लगा कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां पर कई लोगों ने अटल जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *