डॉ. सरफराज खान, उमरकोट ग्राम उमरकोट में महिला एव बाल विकास सुपरवाइजर उमा कुशवाह द्वारा आंगनवाड़ी उमरकोट से स्तनपान एवं स्वास्थ्य भारत मिशन की जागरूकता रैली निकली जिसमें बालक-बालिकाओं एवं ग्राम सचिव राजेन्द्र पांचाल एव मंदसोर से आये हुई टीम स्वास्थ्य भारत मिशन मौजूद थी। रैली को ग्राम के मुख्य मार्गो से होती हुई सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र उमरकोट में समापन हुआ। इस दौरान महिलाओं को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्तनपान की जानकारी दी। महिलाओं ने ग्रामीणों को खुले में न शौच नहीं करने के साथ पर्यावरण जागरूकता का सन्देश भी दिया। इस दौरान उमा कुशवाह ने ग्रामीणों से कम से कम एक पौधा अपने घर के आंगन में लगाने का संकल्प दिलवाया। इसके बाद खेतो की तार फेंसिंग बंद कर बांस के पौधेे लगाने का संदेश दिया। Post navigation प्रधानमंत्री आवास योजना में दो हितग्राहियों ने राशि निकाल नहीं किया गृह निर्माण, कार्रवाई के लिए थाना पर बैठाया सुरम्य पहाडिय़ों में पिकनिक मनाने गए युवकों की दो बाइक चोरी