विशाल वाणी, आजाद नगर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण प्रारंभ नही करने वाले हितग्राही को थाने में बिठाया गया। ग्राम पंचायत गेरुघाटी के 2 हितग्राही हरसिंग तोलिया तड़वी फलिया ग्राम मालवेली, द्वितीय किश्त की राशि 80 हजार रुपए सेवला मंगा चौहान फलिया कुहीबाव हितग्राहियों द्वारा तृतीय किश्त की राशि रुपये 1 लाख पांच हजार रुपए निकालकर कार्य नहीं किया तो आज जनपद स्तरीय टीम ने मॉर्निंग फॉलोअप के दौरान कार्रवाई की। उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनोज निगम, उपयंत्री संजय बर्मन, सचिव शंकर नलवाया, सरपंच नानसिंह, रोजगार सहायक दिलीप चौहान उपस्थित थे। Post navigation पहली बार कचरा वाहन सफाई का संदेश लेकर निकला गांव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाल दिया ग्रामीणों को पर्यावरण सहेजने का संदेश