जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में संचालित पंडित कमलकिशोर जी नागर के सानिध्य में जिले की सबसे बड़ी गोपाल गौशाला में हरिसत्संग समिति खट्टाली द्वारा प्रति माह पूर्णिमा पर गो मिष्ठान व हरि चरी व सुंदर भजनों के साथ सहभोज का आयोजन भी किया जाता है। अभी तक प्रति माह अनुसार उक्त कार्यक्रम 51 पूर्णिमा महोत्सव के रूप में मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में रामू भाई माहेश्वरी आंबुआ एवं पूर्वा सारडा कोटा ( राजस्थान ) से गोपाल गौशाला में पधारे एवं गौ माता का दर्शन किया, गो मिष्ठान खिलाया और गौ माता की सेवा का संकल्प लिया । https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Video-2024-05-24-at-2.22.03-PM.mp4 इस अवसर पर हरि सत्संग समिति के गायक राजू भाई कोदे जोबट एवं दिनेश जी लड्डा एवं श्रीमती पूर्वा सारडा ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। राम आएंगे .. राम आएंगे.. मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे राम आएंगे..जैसे अनेको सुंदर मधुर भजनों की प्रस्तुति दी । इस कार्यक्रम में मास्टर ऋषि प्रवीण कुमार वाणी ( स्वर्गीय लीलाराम जी ठाकुर सा के पोते )का गौशाला में जन्मदिन भी मनाया गया। हरि सत्संग के प्रमुख दिलीप धनराज परवाल, मदन महेश्वरी, दिनेश लड्डा , प्रदीप नगवाडीया, संजय महेश्वरी, अनिल माहेश्वरी ,गोवर्धन राठौड़ ,संतोष राठौड़, मुकेश वर्मा ,मुकेश मेहता ,गोविंद महेश्वरी, संतोष कुमार रामदास वाणी ,वरिष्ठ सीताराम दुलासाजी वाणी, कमलेश वाणी, मुकेश वाणी, महेंद्र सेठ ,मनीष कुमार हीरालाल वाणी, नितिन वाणी ,मनोज वाणी, योगेश वाणी एवं हरि सत्संग समिति महिला मंडल के सभी सदस्य एवं गोपाल गौशाला के सभी सदस्य उपस्थित थे ।अंत मेंआभार तरुण कुमार लीलाराम वाणी ने व्यक्त किया। Post navigation ठेकेदार ने पानी की खुली टंकी ढंकवाई, हादसे का बना रहता था अंदेशा सांझा चूल्हा की राशि को भी डकार गए, समूहो को नहीं दी जा रही पर्याप्त राशि