विपुल पंचाल,झाबुआ कलेक्टर प्रबल सिपाहा के दिशा निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में गुरुवार को आबकारी विभाग झाबुआ द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम छापरखंडा में भारत पिता रतु बंडोड की किराना दुकान से अवैध विदेशी मदिरा विस्की की 8 पेटी कुल 72 लीटर शराब जब्त कर मप्र आबकारी अधिनियम 1915 कि धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गयाए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । शराब की अनुमानित किमत 40 हजार आंकी गई है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिसौदिया, अकलेश सोलंकी, आरक्षक कान्तु डामोर, श्रीराम शर्मा, सोहन नायक, पुष्पा बारिया का सराहनीय योगदान रहा । Post navigation अनियंत्रित होकर विद्युत के 2 पोल से टकराकर एक्सक्यूवी कार हुई चकनाचूर,कार सवार हुए घायल पूर्व राज्य मंत्री ने प्रवासी मजदूरों को ले जाने वाली बसों के लिए प्रशासन पर भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप