दीपक जैन/लवेश स्वर्णकर@ झाबुआ Live इंदौर लोकायुक्त की टीम ने मोहनकोट की महिला पटवारी रेखा मेडा को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। महिला पटवारी ने हजार रुपए की रिश्वत गांव पाडल घाटी के रहने वाले शिकायकर्ता जामसिंह से कृषि भूमि नामांतरण के लिए 6 हजार रुपये मांग की थी। वह भी 6 हजार रुपए लेकर वो कार्य करवाने के लिए तैयार हो गया था। पहले वो पटवारी को 2 हजार रुपये दे चुका था, लेकिन फिर उसने इसकी शिकायत उसने इंदौर लोकायुक्त से की थी। बताया जा रहा है कि, इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से आज जब फरियादी रलियामन की शासकीय स्कूल में चल रहे महावैक्सीन अभियान के दौरान रिश्वत की रकम देने गया और रकम देकर जैसे ही बाहर आया वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने महिला पटवारी को पकड़ लिया। फिलहाल आगे की कार्यवाही जारी है। Post navigation आलीराजपुर जिले के कई पुलिसकर्मी इधर-उधर; देखिये जारी सूची… अपनी पुस्तक में हिन्दू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी सलमान खुर्शीद पर पड़ेगी भारी; झाबुआ में सांसद ने दिया कार्यवाही के लिए आवेदन …