इरशाद खान@बरझर
क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की घटना से ग्रामिणो में भय का माहौल है। चार दिन के अंतराल में दो चोरी की घटना से ग्रामिण जन भय भीत नजर आ रहे हैं ।शनिवार रात्रि 1.30 बजे के आस-पास अज्ञात चोरों के द्वारा बरझर निवासी करीम खान के घर पर दीवार में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया रात्रि करिब 1.30 बजे के आसपास अज्ञात चोरों के द्वारा करीम के घर के पीछे कोट कुदकर पीछे दरवाज़े के पास दीवार में सेंध लगा कर घर के भीतर घुसे जब करिम व उसकी पत्नी सो रहे थे खट-पट की आवाज़ होने से करिम की निंद खुल गई देखा तो सामने छ अज्ञात चोर हाथों में देशी कट्टा लिए खड़े थे ।चोरों ने करिम व उसकी पत्नी को कम्बल दबोच लिया व चिल्लाने पर जान से मारने की धमकीं दी। करिम चुपचाप लेटा रहा करिम द्वारा बताया गया कि चोरों द्वारा जब मेरे घर में चोरी की वारदात कर रहे थे तब पुलिस गस्त वाहन भी गुजरा पर मैं सोर नहीं मचा पाया। चोरों के द्वारा मेरे घर से 18 हजार रूपए रोकड व 7 हजार के आसपास किराना सामान चुरा कर चोर भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *