अर्पित चोपड़ा@खवासा स्थानीय राजवाड़ा चौक मित्र मंडल द्वारा गणेशोत्सव के दौरान विभिन्न रोचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। राजवाड़ा चौक द्वारा इस बार 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए विभिन्न “1 मिनट” खेलों का आयोजन 12 से 18 सितंबर तक किया जा रहा है जिसमें बच्चों के लिए अलग-अलग खेल रखे जाएंगे। फिलहाल समिति द्वारा कौन से खेल कब आयोजित होंगे इसका खुलासा नहीं किया गया है। प्रतिदिन खेल राजवाड़ा चौक में शाम 8 बजे से होंगे। 12 और 13 सितंबर को प्री इंट्री बुक करवाने वाले बच्चे ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। इच्छुक बच्चे सोमवार तक अपनी इंट्री करवा सकते है। विजेताओं के लिए समिति द्वारा आकर्षक ईनाम रखे गए है। Post navigation 4 दिन में चोरों ने दिया 2 बड़ी चोरी की घटना को अंजाम; पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगे सवालिया निशान नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति का हुआ गठन; सिसोदिया अध्यक्ष व भाटोदरा उपाध्यक्ष मनोनीत