झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट नगर परिषद चुनाव हेतु एक्जिट पोल झाबुआ लाइव द्वारा तैयार किया गया है। उक्त एक्जिट पोल मतदाताओं ,राजनैतिक विषयों के अनुभवी व्यक्तियो, पत्रकारों एवं राजनैतिक दलों के अपने अनुमान पर संवाद स्थापित कर तैयार किया गया। थांदला नगर परिषद में इस बार कांग्रेस के पार्षदों की अधिकता रहने की सम्भावना है । हालांकि कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी परिषद में अपना स्थान बनानें में कामयाब हो सकते हैं जिनकी भी परिषद में महत्वपूर्ण भूमिका होगी । साथ ही प्रमुख दलों को उपाध्यक्ष चुनाव में इनकी आवश्यकता भी पडे़गी।यहा तक कि भाजपा के दिग्गज नेताओं एवं पदाधिकारियों का भी इस बार चुनाव में अपनी प्रतिष्ठा बचा पाना मुश्किल दिखाई दे रहा हैै तो कांग्रेस को अपनी परम्परागत सीटो से हटकर सीटे मिलने का अनुमान है। वार्ड पार्षदों में दलों को इस तरह सीट प्राप्त होने की सम्भावना है। कॉग्रेस 8-10 बीजेपी 4-6 निर्दलीय 2-3 कुल मिलाकर पार्षद बहुमत कांग्रेस को मिलने का अनुमान है। नोट- यह एक्जिट पोल मतदाताओं से बातचीत पर आधरित रुझान है न कि अंतिम परिणाम इसलिए रुझानों और परिणामों में अंतर सम्भव है। इसलिए निवेदन है कि आप एक्जिट पोल को अंतिम न माने। Post navigation एक्जिट पोल – नगरीय निकाय – 2017 ; आपके नगर मे कोन जीत रहा है कोन हार रहा है देखिए इस खबर मे हिंदू बहन व मुस्लिम भाई वर्षों से निभाते आ रहे हैं रिश्ता