जितेंद्र वर्मा, शिवा रावत जोबट/उमराली। नर्मदा नदी के बैक वाटर में डूबने से 35 वर्षीय युवक की हुई मौत हो गई। गिरीश पिता छगन सिंह डावर निवासी जोबट की नर्मदा में डूबने से हुई मौत हुई है। सूत्रों के अनुसार से परिवार वालों के साथ नवरात्रि में माता जी का बिठाने का पटिया व आसन कपडो को शुद्धिकरण करने के लिए ककराना नर्मदा आए थे, जिसमें परिवार के कुछ सदस्य विक्की, विक्रम भी साथ में थे। शुद्धिकरण करने के बाद पानी में नहाने के लिए गए। पानी में नहाते समय गिरीश डूब गया। घटना कल शाम के 5:00 बजे के लगभग की बताई जा रही है। जिसका शव शुक्रवार सुबह लगभग 11:45 बजे निकाला गया। शव पीएम के लिए सोंडवा अस्पताल ले जाया गया। Post navigation आखिर इस मौत का कौन है जिम्मेदार…? स्टोन क्रेशर खदान बन गई मौत की खाई, 10 साल की मासूम बालिका डूबी, मौत … कांग्रेस की लिस्ट जारी; पेटलावद, झाबुआ, आलीराजपुर, थांदला और जोबट से इन्हे मिला टिकट …