झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट- उमरकोट के समीप झिरी पंचायत में 34 वर्षों के बाद दूसरी बार मवेशी मेले का उद्घाटन हुआ। शुभारंभ अवसर पर बाबा बगासिया की पूजा अर्चना कर बगासिया मेला आरम्भ किया गया जिसमें सेवक मंदिर द्वारा रिबिन काटी गई। इस मौके पर मुख्य मार्गदर्शक चितरंजन राठौर उमरकोट, समिति के अध्यक्ष नजरू भूरिया, संयोजक बहादुरसिंह डामोर, ग्राम पंचायत झिरी के युवा सरपंच बाधुसिंह वास्केल, जिला जनपद सदस्य अकमालसिंह डामोर एवं ग्राम वन समिति झिरी के समस्त सदस्यगण मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ के बाद व्यापारियों ने मेले की दुकाने लगाई गई। यह मेला 10 दिनों तक चलेगा। ) Post navigation बालिका रिमझिम ने अपने जन्मदिन पर ढाई हजार का डिमांड प्रधानमंत्री सहायतार्थ कोष में कैंसर पीडि़त बच्चों के इलाज के लिए भेज दिया संदेश कलेक्टर ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की तकनीकी समूह की बैठक लेकर फसल ऋणमान तय किए