झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पेटलावद। अभी कुछ देर पहले टूरिस्ट बस ने एक कार को बचाने के चक्कर में बाईक को टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक पर बैठे तीन लोगों में से दो की मौत हो गई तो एक गंभीर घायल हो गया। जानकारी अनुसार गुलाबसिंह पिता माला भाभर, नन्दु पिता कंवरा भाबर और रमेश पिता कंवरा भाबर तीनो बाईक से अपने घर पोलारूण्डा जा रहे थे तभी पेटलावद-बदनावर स्टेट हाईवे बाछीखेडा फाटे पर टूरिस्ट बस ने एक कार को बचाने के चक्कर बाईक को टक्कर मार दी। जिसके कारण गुलाबसिंह भाभर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं नन्दु भाभर की ईलाज के दौरान मौत हो गई। एक घायल रमेश का सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र पेटलावद पर उपचार किया जा रहा है। टक्कर के बाद बस चालक ने बस नही रोकी। ग्रामीणों ने बस का पीछा किया और ईगल दीप कंपनी के टोल पर बस को पकड़ा। बस को पुलिस थाने पर खड़ा करवा दिया गया है। बस में कई यात्री सवार थे जो बस चालक की लापरवाही से परेशान थाने पर परेशानी का सामना कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *