झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- त्रिस्तुतिक गच्छ के सुविशाल गच्छाधिपति गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्र सुरीश्वर मसा के षष्टम पट्टधर राष्ट्रसंत लोकसंत से विभूषित दीक्षा दानेश्वरी, युग प्रभाव तीर्थ प्रेरक संघ नायक सुविशाल गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीश्वर मसा का 2017 का चतुर्मास अहमदाबाद गुजरात में होगा। उक्त जानकारी मध्यप्रदेश श्रीसंघ के कार्यकारणी सदस्य रूपेश पोरवाल ने देते हुए बताया कि यही 1990 में हुआ था चातुर्मास जिसके 27 वर्ष बाद अब 2017 में फिर लाभ मिला है। श्री संघ ने सभी समाजजनों से चातुर्मास का लाभ लेने हेतु आग्रह किया। Post navigation हजरत कुतुब रोशन अली सरकार उर्स का समापन दुर्घटनाओं को न्योता देता थान्दला-लिमडी मार्ग का जर्जर मार्ग, जिम्मेदार टोल वसूलने में मशगुल