आज दोपहर छात्रावास अधीक्षक संघ ने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य को एक ज्ञापन सौंप संविदा अवधि में शासन द्वारा तय 15% वेतन वृद्धि का लाभ जो अभी तक नहीं मिल पाया है वह दिए जाने, 2008 – 09 में नियुक्त हुए छात्रावास अधीक्षकों के 12 वर्ष फरवरी 2022 में पूर्ण होने पर प्रथम क्रमोन्नति आदेश जारी किए जाने एवं विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियमित वेतन भुगतान किए जाने संबंधी ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन में दौरान छात्रावास अधीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद खतेड़िया, रामा ब्लॉक अध्यक्ष तुलाराम भूरिया, राणापुर ब्लॉक अध्यक्ष सुवानसिंह वसुनिया, पेटलावद ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, झाबुआ ब्लॉक अध्यक्ष रमसु अमलियार, जिला सचिव राजू परमार नवल पचाया उपस्थित थे जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रुपेश मीणा ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *