फिरोज खान अलीराजपुर गुजरात के मोरवी जिले के ग्राम मकनसर में मजदूरी के लिए झाबुआ जिले से गए एक आदिवासी परिवार की सात साल की मासूम बालिका के साथ हुई हैवानियत और हत्या की घटना को अंजाम देने वाले को दरिंदे को शीघ्र से शीघ्र फांसी दी जाए। ये मांग गुजरात और मप्र के मुख्यमंत्री से विधायक मुकेश पटेल ने पत्र के माध्यम से कही। विधायक पटेल ने कहा कि गुजरात में हुई इस घटना से समाज के हर वर्ग में भारी रोष व्याप्त है। मप्र और गुजरात में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। महिलाओं और बालिकाओं संबंधी अपराध रोक पाने में दोनो राज्यों की भाजपा सरकारे नाकाम साबित हुई है। दोनों ही प्रदेश में दिनोदिन बढ रही घटनाओं से समाज और आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। उन्होने पीडित परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृत बालिका को श्रद्धासुमन अर्पित किए। Post navigation महात्मा गांधी का अहिंसक विरोध का सिखाया सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है- विधायक पटेल 3 सूत्री मांगों को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य को सौंपा ज्ञापन,