गौरव कटकानी, कालीदेवी पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के आदेशानुसार जिले में स्थाई व फरार वारंटियों की धरपकड़ का पुलिस ने अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ के निर्देशन मे एवं एसडीओपी झाबुआ के मार्गदर्शन में पुलिस थाना कालीदेवी में वर्ष 1994 से फरार चल रहे आरोपी गोपाल उर्फ धनसिंह पिता मोहनसिंह मेड़ा उम्र 40 वर्ष निवासी जाम्बुकुंडी फलिया छापरी रणवास को कालीदेवी पुलिस ने उसके घर से धरदबोचा।आरोपी के खिलाफ थाना कालीदेवी में अपराध क्रमांक 70/1994 एवं प्रकरण क्रमांक 95/1994 की धारा 380 ( भादवी ) के तहत प्रकरण दर्ज था । उक्त आरोपी पर 3500 रुपये का इनाम भी घोषित है । इस कार्यवाही में कालीदेवी थाना प्रभारी गौरव पाटिल , उ.नि. बि.के कनोजिया , सउनि जी.सी यादव , सउनि अनिता तोमर , प्र.आर. प्रवीण पाल , प्र.आर. राजेश गुर्जर , आर. राजू रावत , आर. सुनील धाकड़ , आर. राहुल का सराहनीय सहयोग रहा । Post navigation बफर झोन में निकला कोविड-19 संक्रमण का मरीज, लापरवाही से फैल रहा संक्रमण लीजिये झाबुआ में अब इस एरिये में कोरोना ने लगाई सेंध; 1 बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव …