भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर के पुराने तालाब का सौंदर्यीकरण करने के लिए भूमिपूजन किया गया। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद नगर की नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डाबर, पूर्व विधायक माधो सिंह डाबर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायण अरोड़ा, नगर पंचायत परिषद के सभी पार्षदगण ने नारियल फोड़कर सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत की। नगर के पंडित शास्त्री ने मंत्रोच्चार के माध्यम से तालाब के सौंदर्यकरण की लिए भूमि पूजन किया। यह सौंदर्यीकरण अमृत 2.0 अंतर्गत किया जारहा है। इस पर 25.50 लाख रुपए की लागत आएगी। Post navigation महिलाओं ने पीपल के पेड़ पर कच्चा सूत बांधकर दशा माता की पूजा की परीक्षा देने गई छात्रा घर नहीं पहुंची, परिजन ने अपहरण का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया