चंद्रशेखर आजाद नगर. चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र की 34 ग्राम पंचायत के उप सरपंच के लिए रविवार को चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। जिसमें 24 ग्राम पंचायत के उप सरपंच निर्विरोध चुने गए। जबकि 7 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए, जहां पर सीधा मुकाबला हुआ। किलाना पंचायत में मात्र एक पंच होने के चलते चुनाव नहीं हुए वहीं मेंढा व छोटी फाटा में एक भी पंच के निर्वाचित नहीं होने से उप सरपंच के चुनाव नहीं हो सके। गाम पंचायत बोरकुणडिया के सरपंच समर्थक को 2 वोटों से लालसिंह चोहान ने हराया इन तीनों पंचायतों में मात्र सरपंच ही निर्वाचित है। रिक्त पद होने के चलते ग्राम पंचायत किलाना, मेंढा व छोटी फाटा में छः माह में पंच पद के लिए चुनाव होने के बाद ही उप सरपंच का चुनाव होगा। 7 ग्राम पंचायत में उप सरपंच के लिए सीधा मुकाबला हुआ। बोरकुंडिया, बड़ाखुटाजा, सेजावाडा, माथना, खेरियामाली, बड़ी करेटी, छोटी पोल में चुनाव हुए। Post navigation Previous Post समाजकार्य स्नातक एवं समाजकार्य परास्नातक पाठयक्रम का शुभारंभ