हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने वीर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती धूमधाम से मनाई। थांदला। हिन्दू जागरण मंच की थांदला इकाई द्वारा आजाद चौक पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जंयती मनाई गई। शनिवार को कार्यकर्ताओं द्वारा आजाद की जंयती के अवसर पर शहीद चंद्रशेखर के जीवन से युवा को प्रेरणा लेने की समझाईश दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे महंत सुधाकरपुरी महाराज सम्मलित हुए, महंत सुधाकर पुरी ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता और युवाओं को शहीद चंद्रशेखर आजाद जयंती पर देश सेवा का संकल्प दिलाया| सात ही हिंदु जागरण मंच के प्रांत महामंत्री नेपालसिंग डोडिया, रतलाम विभाग संयोजक मनोहर पडियार, झाबुआ जिला महामंत्री कमलेश वर्मा झाबुआ जिला बेटी बचाओ प्रमुख दिलीप मेडा, जिला सह बेटी बचाओ प्रमुख विक्रमबधाले, ज़िला भू संरक्षक उमेश पवार, थांदला नगर के वरिष्ट समाज सेवी अशोक अरोड़ा, पण्डित द्वारका प्रसाद शर्मा,राजु धानक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। वक्ताओं ने कहा कि मध्यप्रदेश के भावरा में जन्में आजाद 15 वर्ष की आयु में ही आजादी की लडाई में कूद गए थे। ऐसे महान देश के प्रति समर्पित वीर सपूत को हमारा नमन है। इसके पूर्व आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। आजाद चौक से रेली निकाल कर हिंदु जागरण मंच के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां पर मरीजों के बीच फल और बिस्कुट वितरित करने के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया।। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष यश राठौड़, नगर महामंत्री प्रीतिश शर्मा,नगर उपाध्यक्ष प्रांजल बैरागी, भरत धानक,लालचंद पाल नगर मंत्री-कुणाल मंसारे, राकेश जी वसुनिया,रितिक ओहारी, प्रचार प्रमुख – तुषार व्यास , बेटी बचाव – जितेन्द्र बबेरिया,युवा वाहिनी प्रमुख – महेश राठौड़,नगर कोष प्रमुख – मयंक वर्मंडलिया, कार्यकारणी सदस्य जयदीप राठौड़, प्रीतेश प्रजापत, मंगल पणदा, भोला बैरागी, प्रियांशु पंचाल, हैप्पी धानक, देव पांचाल , उत्सव गोहिल, हितेश सोनी, राहुल जी यादव एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation इस पंचायत में एक मत से चुने गए उपसरपंच 24 पंचायतों में निर्विरोध चुने गए उपसरपंच, 7 पंचायतों में हुआ सीधा मुकाबला